ePaper

इंग्लैंड के खिलाफ ‘सेमीफाइनल’ में टीम इंडिया की राह आसान नहीं

Updated at : 29 Jan 2015 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ ‘सेमीफाइनल’ में टीम इंडिया की राह आसान नहीं

पर्थ : खराब फार्म से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी गलतियों से सबक लेकर इंग्लैंड के खिलाफ कल त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के ‘सेमीफाइनल’ समकक्ष मुकाबले में सवश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. फाइनल में पहुंच चुकी आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द होने के कारण भारत को दो अंक मिल […]

विज्ञापन

पर्थ : खराब फार्म से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी गलतियों से सबक लेकर इंग्लैंड के खिलाफ कल त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के ‘सेमीफाइनल’ समकक्ष मुकाबले में सवश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. फाइनल में पहुंच चुकी आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द होने के कारण भारत को दो अंक मिल गए थे.

महेंद्र सिंह धोनी की टीम को इस मौके का फायदा उठाते हुए बेहतर गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी सुधार करना होगा. लीग चरण में एक भी मैच नहीं जीत सकी भारतीय टीम पहले मैच में 267 रन बनाकर भी हार गई थी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में टीम 153 रन पर आउट हो गई.

पहले मैच में 138 रन बनाने के बाद फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें हैं. टीम प्रबंधन हालांकि विश्व कप को ध्यान में रखकर उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. वाका पर कल फिटनेस टेस्ट से गुजरने के बाद रोहित ने कुछ देर नेट पर बल्लेबाजी की और सहज दिखे.

इसके बावजूद वह चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं. अजिंक्य रहाणे का बल्लेबाजी क्रम अभी तक पक्का नहीं हो सका है जबकि अंबाती रायुडू तीसरे नंबर पर सहज नहीं लग रहे. शिखर धवन का बल्लेबाजी फार्म चिंता का विषय है जो तीन मैचों में 11 रन ही बना सके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola