ऑस्ट्रेलियाई ओपन : महिला युगल के दूसरे दौर में हारी सानिया मिर्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 12:00 PM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : भारत की सानिया मिर्जा और चीनी ताइपै की सू वेइ सियेह की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गयी. सानिया और सियेह को कनाडा की गैब्रिएला डेब्रोवस्की और पोलैंड की एलिस्जा रोसोलस्का की गैर वरीय जोड़ी ने 7 – 6, 6 – 4 से हराया. मुकाबले में […]
विज्ञापन
मेलबर्न : भारत की सानिया मिर्जा और चीनी ताइपै की सू वेइ सियेह की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गयी.
सानिया और सियेह को कनाडा की गैब्रिएला डेब्रोवस्की और पोलैंड की एलिस्जा रोसोलस्का की गैर वरीय जोड़ी ने 7 – 6, 6 – 4 से हराया.
मुकाबले में शुरु से ही सानिया और सियेह लय हासिल नहीं कर सके थे. हाल ही में अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ युगल रैंकिंग हासिल करते हुए पांचवीं पायदान पर पहुंची सानिया और सियेह ने पहले दौर में अर्जेंटीना की मारिया इरिगोयेन और स्विटजरलैंड की रोमिना ओपरांडी को हराया था.
पहले सेट में कड़ा संघर्ष करते हुए सानिया और सियेह टाइब्रेकर में हारे. दूसरे सेट में उनके अनुभवहीन प्रतिद्वंद्वियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और आसानी से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




