त्रिकोणीय श्रृंखला : फाइनल में जगह बनाने के लिए कल इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगे कंगारु

होबर्ट : ट्राई सीरीज में कल ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से है. मेजबान टीम दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है. उसे हालांकि कप्तान बेली की कमी खलेगी जो भारत के खिलाफ मैच में धीमी ओवरगति के कारण एक मैच का निलंबन झेल रहे हैं. वहीं फिटनेस कारणों से शेन वाटसन और डेविड वार्नर भी बाहर […]
होबर्ट : ट्राई सीरीज में कल ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से है. मेजबान टीम दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है. उसे हालांकि कप्तान बेली की कमी खलेगी जो भारत के खिलाफ मैच में धीमी ओवरगति के कारण एक मैच का निलंबन झेल रहे हैं. वहीं फिटनेस कारणों से शेन वाटसन और डेविड वार्नर भी बाहर हैं.
स्टीवन फिन की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी थी. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को हालांकि उछाल भरी घरेलू पिचों पर खेलने की आदत है लिहाजा इंग्लैंड के गेंदबाजों का काम उतना आसान नहीं होगा.
टीमें :आस्ट्रेलिया :-
जार्ज बेली : कप्तान : , स्टीवन स्मिथ, पैट कमिंस, जेवियर डोहर्टी, जेम्स फाकनेर, आरोन फिंच, ब्राड हाडिन, जोश हेजलवुड, मिशेल जानसन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर, शेन वाटसन, गुरिंदर संधू.
इंग्लैंड :-
ईयोन मोर्गन : कप्तान :, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बालांस, इयान बेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ट ब्राड, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, जो रुट, जेम्स टेलर, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस वोक्स.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




