धौनी ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

ब्रिस्बेन : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 153 रन पर ढेर हो गयी और बाद में उन्होंने इंग्लैंड के हाथों त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में नौ विकेट से हार के लिये बल्लेबाजों को ही दोषी ठहराया. गाबा में जेम्स एंडरसन और स्टीवन स्मिथ की शानदार […]
ब्रिस्बेन : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 153 रन पर ढेर हो गयी और बाद में उन्होंने इंग्लैंड के हाथों त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में नौ विकेट से हार के लिये बल्लेबाजों को ही दोषी ठहराया. गाबा में जेम्स एंडरसन और स्टीवन स्मिथ की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये.
धौनी ने मैच के बाद कहा, मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की, विशेषकर तब जबकि हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.उन्होंने कहा, विकेट से शुरु में तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और हमारे बल्लेबाज वास्तव में अच्छा नहीं खेल पाये. हमें साझेदारियां निभाने की जरुरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
धौनी ने कहा, यदि गेंद हिट करने लायक है तो आपको ऐसा करना चाहिए लेकिन यदि उसे रक्षात्मक रुप से खेलना जरुरी है तो आपको देखकर खेलना चाहिए. जब तेजी से स्कोर बनाने की जरुरत थी तब कोई विकेट नहीं बचा हुआ था. भारत अगले महीने से होने वाले विश्व कप से पहले लंबा समय ऑस्ट्रेलिया में गुजारेगा और धौनी ने कहा कि साढे चार महीने घर से बाहर रहना काफी मुश्किल होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




