व्यस्तता के कारण विश्वकप क्रिकेट टीम से नहीं मिल पाये इमरान खान

कराची : क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान अपने व्यस्त कार्यक्रम में से विश्व कप के लिए जाने वाली पाकिस्तानी टीम के लिए समय नहीं निकाल पाये. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने आज लाहौर में मीडिया से कहा कि उन्होंने इस पूर्व कप्तान से आग्रह किया था कि वह खिलाडियों से […]
कराची : क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान अपने व्यस्त कार्यक्रम में से विश्व कप के लिए जाने वाली पाकिस्तानी टीम के लिए समय नहीं निकाल पाये. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने आज लाहौर में मीडिया से कहा कि उन्होंने इस पूर्व कप्तान से आग्रह किया था कि वह खिलाडियों से मिलने के लिए कुछ समय निकाले और उनसे बात करके उनका हौसला बढाए.
शहरयार ने कहा, लेकिन दुर्भाग्य से वह हमें समय नहीं दे पाया और हमें बताया गया कि अगर टीम इस्लामाबाद जाती है तो वह उससे कुछ समय के लिए मिलने का प्रयास कर सकता है. इमरान पाकिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में सबको हैरान करते हुए खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




