विश्व कप में भारत-पाक मुकाबला रचेगा इतिहास, बन सकता है एक अनोखा रिकार्ड

मेलबर्न : भारत और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में 15 फरवरी को होने वाला विश्व कप क्रिकेट का मैच इस खेल के इतिहास में सबसे अधिक देखे जाने वाला मैच बन सकता है और एक रिपोर्ट के अनुसार इसे एक अरब से ज्यादा दर्शक देख सकते हैं. ‘द आस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र के अनुसार ग्रुप बी […]
मेलबर्न : भारत और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में 15 फरवरी को होने वाला विश्व कप क्रिकेट का मैच इस खेल के इतिहास में सबसे अधिक देखे जाने वाला मैच बन सकता है और एक रिपोर्ट के अनुसार इसे एक अरब से ज्यादा दर्शक देख सकते हैं.
‘द आस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र के अनुसार ग्रुप बी का यह मैच इन दोनों टीमों के बीच ही 30 मार्च 2011 को मोहाली में खेल गये विश्व कप के सेमीफाइनल मैच का रिकार्ड तोड सकता है. उसे 98 करोड 80 लाख लोगों ने देखा था. कहा गया है कि इस मैच के सभी टिकट छह महीने पहले ही बिक गये हैं.
समाचार पत्र ने विश्व कप के एक अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘यह आस्ट्रेलिया में खेले गये किसी भी मैच से इतर होगा। ’’ पाकिस्तान अभी तक विश्व कप में कभी भारत से नहीं जीत पाया है. इन दोनों टीमों के बीच विश्व कप में पहला मुकाबला 1992 में हुआ था जिसकी मेजबानी भी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने की थी. भारत ने तब से पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में जो पांच मैच खेले उन सभी में उसने जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




