ePaper

रणजी ट्रॉफी : युवराज का बल्‍ला खामोश, राजस्थान ने पंजाब को नौ विकेट से हराया

Updated at : 08 Jan 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : युवराज का बल्‍ला खामोश, राजस्थान ने पंजाब को नौ विकेट से हराया

जयपुर : कप्तान पंकज सिंह (57 रन देकर चार विकेट) और अनिकेत चौधरी (52 रन देकर चार विकेट) की मदद से राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच में आज यहां पंजाब को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 433 रन बनाकर पंजाब को 275 रन पर आउट […]

विज्ञापन

जयपुर : कप्तान पंकज सिंह (57 रन देकर चार विकेट) और अनिकेत चौधरी (52 रन देकर चार विकेट) की मदद से राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच में आज यहां पंजाब को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 433 रन बनाकर पंजाब को 275 रन पर आउट कर दिया था. पंजाब को फॉलोआन करना पडा लेकिन इसके बाद भी उसकी टीम 247 रन ही बना पायी. इस तरह से राजस्था को जीत के लिये 89 रन का लक्ष्य मिला.

प्रणय शर्मा (33), विनीत सक्सेना (नाबाद 27) और रोबिन बिष्ट (नाबाद 22) ने राजस्थान का स्कोर 25.4 ओवर में एक विकेट पर 93 रन पर पहुंचाकर टीम को आसान जीत दिलायी. राजस्थान के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में पंजाब को झटके दिये जिसकी तरफ से गितांश खेडा (42), सिद्धार्थ कौल (36) और युवराज सिंह (35) ही कुछ संघर्ष कर पाये. राजस्थान को इस जीत से छह अंक मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola