ePaper

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने तीन बच्चों की मां से शादी रचायी

Updated at : 06 Jan 2015 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान ने तीन बच्चों की मां से शादी रचायी

कराची : क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहाम खान से निकाह की खबर पर आज मुहर लगा दिया है. गौरतलब हो कि कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी की खबरें मीडिया जगम में जोरशोर से चल रही थी, लेकिन खबरों पर इमरान खान ने कोई भी प्रतिक्रिकेया नहीं […]

विज्ञापन

कराची : क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहाम खान से निकाह की खबर पर आज मुहर लगा दिया है. गौरतलब हो कि कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी की खबरें मीडिया जगम में जोरशोर से चल रही थी, लेकिन खबरों पर इमरान खान ने कोई भी प्रतिक्रिकेया नहीं दिया था और सदा टालते जा रहे थे.

इमरान खान ने बहुत की जल्दबाजी में गुपचुप रिर्पोटर रेहान से शादी कर ली थी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 62 वर्षीय इमरान ने पाकिस्तानी समाचार एंकर 41 वर्षीय रेहाम से पिछले सप्ताह निकाह किया. रेहाम तलाकशुदा और तीन बच्चों की मां हैं.

वह अपनी पिछली शादी के दौरान ब्रिटेन में रहती थी. तब वह बीबीसी क्षेत्रीय समाचार कार्यक्रम ‘साउथ टुडे’ में मौसम की जानकारी देती थी. इमरान ने इससे पहले जेमिमा गोल्डस्मिथ खान से शादी की थी जिनसे उनके दो बेटे सुलेमान ईसा और कासिम हैं. उन्होंने 2004 में तलाक ले लिया था.
जेमिमा ने इस साल अक्तूबर में खुलासा किया था कि वह अपना सरनेम ‘खान’ हटाकर फिर से अपने साथ अपना पारिवारिक नाम जोडना चाहती है क्योंकि इमरान फिर से शादी करना चाहते हैं. उन्होंने तब कहा था, मेरे पूर्व पति इमरान ने हाल में घोषणा की कि वह फिर से शादी करने की मंशा रखते हैं जिससे मुझे लगा कि अब समय आ गया है जबकि मुझे अपना नाम बदलकर फिर से गोल्डस्मिथ कर देना चाहिए. एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि इमरान की बहनों सहित उनके रिश्तेदार इस शादी के खिलाफ थे और उनके फैसले से वे हैरान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola