कोच के रूप में धौनी ने दिया माइकल हसी के नाम का सुझाव, हसी हैरान

Updated at : 02 Jan 2015 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
कोच के रूप में धौनी ने दिया माइकल हसी के नाम का सुझाव, हसी हैरान

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल हसी इन खबरों से हैरान हैं कि हाल में संन्यास लेने वाले भारत के टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने विश्व कप 2015 के बाद डनकन फ्लेचर का अनुबंध समाप्त होने पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में उनके नाम का सुझाव दिया है. कल रात […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल हसी इन खबरों से हैरान हैं कि हाल में संन्यास लेने वाले भारत के टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने विश्व कप 2015 के बाद डनकन फ्लेचर का अनुबंध समाप्त होने पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में उनके नाम का सुझाव दिया है.

कल रात वाका में गत बिश बैश चैंपियन पर्थ पर सिडनी थंडर की जीत के बाद विजेता टीम के कप्तान हसी ने कहा, मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि मैं इस तरह की चुनौती के लिए तैयार हूं या नहीं. सिडनी मोर्निंग हेराल्ड ने उनके हवाले से कहा, अगर यह सही है तो धौनी को धन्यवाद. लेकिन मैं अब भी खेल रहा हूं.

भारतीय मीडिया में आयी रिपोर्ट में धौनी के करीबी सूत्र के हवाले से कथित तौर पर कहा गया है कि भारतीय ड्रेसिंग रूम की संस्कृति जिस ओर जा रही है वह संभवत: उससे चिंतित हैं.फ्लेचर का अनुबंध विश्व कप तक है इसलिए धौनी ने बीसीसीआई को हसी के नाम की सिफारिश की है.हसी आईपीएल की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में धौनी के टीम के साथी रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola