सिडनी टेस्ट से पहले भारत लौटेंगे महेंद्र सिंह धौनी!

Updated at : 01 Jan 2015 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
सिडनी टेस्ट से पहले भारत लौटेंगे महेंद्र सिंह धौनी!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा 30 दिसंबर को कर दी थी. अब ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वे छह जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले ही स्वदेश लौट जायेंगे. हालांकि फिलहाल धौनी टीम इंडिया के साथ सिडनी में हैं. […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा 30 दिसंबर को कर दी थी. अब ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वे छह जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले ही स्वदेश लौट जायेंगे.

हालांकि फिलहाल धौनी टीम इंडिया के साथ सिडनी में हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि धौनी चौथे टेस्ट के संपन्न होने तक टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार सिडनी मोर्निंग हेराल्ड के अनुसार धौनी सिडनी टेस्ट से पहले ही भारत लौट सकते हैं.हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में 18 जनवरी से शुरू हो रही ट्राईएंगुलर सीरीज भी खेलना है. ऐसे में धौनी टीम के साथ रहेंगे या वापस स्वदेश लौटेंगे इसपर न तो बीसीसीआई ने कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही धौनी ने.

महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास लेने पर एक अन्य अखबर हेराल्ड सन ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद कई देशों के कप्तानों ने संन्यास लिया है, उनमें एक नाम और धौनी का भी जुड़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola