ब्रैड हैडिन ने धौनी को बताया कूल क्रिकेटर, की तारीफ

Updated at : 01 Jan 2015 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रैड हैडिन ने धौनी को बताया कूल क्रिकेटर, की तारीफ

सिडनी : ऑस्‍ट्रेलिया के उपकप्‍तान ब्रैड हैडिन ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जमकर प्रशंसा की है. हैडिन ने धौनी को भद्र क्रिकेट कहा. ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ब्रैड हैडिन ने कहा कि वह वास्तव में भद्र क्रिकेटर हैं और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाकर विदा ले रहे हैं. हैडिन ने कहा , एम एस […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्‍ट्रेलिया के उपकप्‍तान ब्रैड हैडिन ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जमकर प्रशंसा की है. हैडिन ने धौनी को भद्र क्रिकेट कहा. ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ब्रैड हैडिन ने कहा कि वह वास्तव में भद्र क्रिकेटर हैं और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाकर विदा ले रहे हैं.

हैडिन ने कहा , एम एस धौनी के बारे में अच्छी बात उनका रवैया है. खेल में भले ही कुछ भी हालात हो लेकिन वह शांतचित्त रहते थे और यही वजह है कि इतने लंबे समय तक खेल सके. उन्होंने कहा , मैं उनके संन्यास के फैसले पर हैरान था. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी उन्होंने शांतचित्त होकर निभाई.

वह वास्तव में भद्र क्रिकेटर हैं और भारतीय क्रिकेट को बेहतर स्थिति में पहुंचाकर विदा ले रहे हैं. धौनी के संन्यास के बाद छह जनवरी से शुरु हो रहे आखिरी टेस्ट में विराट कोहली भारत के कप्तान होंगे. यह पूछने पर कि क्या उन्होंने आक्रामक कोहली के लिए खास रणनीति बनायी है , हैडिन ने कहा , मैं यहां कोहली के बारे में बात करने नहीं आया हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola