क्लार्क का भारत के खिलाफ 2000 रन पूरे, दुनिया के पांचवें बल्‍लेबाज बने

Updated at : 10 Dec 2014 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
क्लार्क का भारत के खिलाफ 2000 रन पूरे, दुनिया के पांचवें बल्‍लेबाज बने

एडिलेड : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आज यहां पहले टेस्ट मैच में अपनी शतकीय पारी के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2000 रन भी पूरे कर लिये हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और विश्व के पांचवें बल्लेबाज हैं. क्लार्क ने 128 रन बनाये जिससे भारत के खिलाफ […]

विज्ञापन

एडिलेड : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आज यहां पहले टेस्ट मैच में अपनी शतकीय पारी के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2000 रन भी पूरे कर लिये हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और विश्व के पांचवें बल्लेबाज हैं.

क्लार्क ने 128 रन बनाये जिससे भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में उनके कुल रनों की संख्या 2042 पर पहुंच गयी है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिकी पोंटिंग (2555 रन) ने 2000 से अधिक रन बनाये थे. क्लाइव लायड (2344), जावेद मियादाद (2228) और शिवनारायण चंद्रपाल (2171) अन्य बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.

कप्तान के रुप में क्लार्क ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखा है. उन्होंने जिन 40 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है उनमें 57.35 की औसत से 3728 रन बनाये हैं. उनका यह कप्तान के रुप में 14वां शतक है.
क्लार्क ने कुल 28वां शतक बनाया. इनमें से 17 टेस्ट शतक उन्होंने अपनी सरजमीं पर लगाये हैं. उन्होंने आखिरी शतक इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में बनाया था. इसके बाद उन्होंने आज शतक लगाने से पहले शून्य, दो, तीन, 47 और पांच रन की पारियां खेली थी.
क्लार्क के अलावा ऑस्ट्रेलियाई पारी में डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ ने भी शतक लगाये. यह छठा अवसर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ एक पारी में शतक जडे. एडिलेड में 1948 और 2007-08 में भी उसके तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola