ePaper

एडीलेड में ह्यूज का लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं वाटसन

Updated at : 09 Dec 2014 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
एडीलेड में ह्यूज का लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं वाटसन

एडीलेड : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ. इस दौरान मैच से पहले फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि दी गयी. ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन यहां पहले टेस्ट के दौरान एडीलेड ओवल के ड्रेसिंग रूम में फिलिप ह्यूज का लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं. वाटसन उस समय सिडनी क्रिकेट ग्रांउड पर मौजूद […]

विज्ञापन

एडीलेड : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ. इस दौरान मैच से पहले फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि दी गयी. ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन यहां पहले टेस्ट के दौरान एडीलेड ओवल के ड्रेसिंग रूम में फिलिप ह्यूज का लॉकर इस्तेमाल कर रहे हैं.

वाटसन उस समय सिडनी क्रिकेट ग्रांउड पर मौजूद उन चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से थे जब ह्यूज को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान बाउंसर लगा था. उस चोट की वजह से ह्यूज की मौत हो गयी.

ड्रेसिंग रूम के भीतर सीटों का आवंटन इस तरह हुआ है कि वाटसन को ह्यूज की चेयर मिली है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लॉर्क अपना सामान टॉम कूपर के लाकर में रख रहे हैं जो उस समय दूसरे छोर पर ह्यूज के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे जब उसे चोट लगी. ह्यूज का नाम अभी भी एडीलेड ओवल के लाकर पर लिखा है. वह पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 13वें सदस्य बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola