ePaper

कप्तान धौनी ने ह्यूज को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 30 Nov 2014 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
कप्तान धौनी ने ह्यूज को दी श्रद्धांजलि

रांची : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कि ह्यूज एक अच्छे युवा क्रिकेटर थे. जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद धौनी ने पत्रकारों से ये बातें कही. धौनी ने कहा कि कोई भी खेल आसान नहीं होता […]

विज्ञापन

रांची : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कि ह्यूज एक अच्छे युवा क्रिकेटर थे. जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद धौनी ने पत्रकारों से ये बातें कही.

धौनी ने कहा कि कोई भी खेल आसान नहीं होता है. किसी भी खेल में हादसा हो सकता है. क्रिकेट में हमेशा जोखिम बना रहता है. इससे पूर्व महेंद्र सिंह धौनी ने स्टेडियम में अभ्यास किया. वह दोपहर एक बजे स्टेडियम पहुंचे. पहले उन्होंने जिम में एक्सरसाइज कर अपना समय बिताया. इसके बाद झारखंड रणजी टीम के शिविर में पहुंचे और खिलाडि़यों के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

इस दौरान उन्होंने झारखंड के खिलाडि़यों को क्रिकेट के टिप्स भी दिये. धौनी फिलहाल अपने गृहनगर रांची में हैं. चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे में गयी भारतीय टीम से वह बाहर हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola