ह्यूज के अंतिम संस्‍कार को यादगार बनाने के लिए किया जाएगा लाइव प्रसारण

Updated at : 29 Nov 2014 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
ह्यूज के अंतिम संस्‍कार को यादगार बनाने के लिए किया जाएगा लाइव प्रसारण

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार तीन दिसंबर को न्यू साउथवेल्स स्थित उनके शहर मैक्सविले में होगा.ह्यूज की याद में आयोजित सर्विस मैक्सविले हाई स्कूल के स्पोर्ट्स हाल में होगी जहां ह्यूज ने पढ़ाई की थी. इसका सीधा प्रसारण चैनल नाइन नेटवर्क पर किया जायेगा.एबीसी स्थानीय रेडियो और फेयरफाक्स रेडियो […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार तीन दिसंबर को न्यू साउथवेल्स स्थित उनके शहर मैक्सविले में होगा.ह्यूज की याद में आयोजित सर्विस मैक्सविले हाई स्कूल के स्पोर्ट्स हाल में होगी जहां ह्यूज ने पढ़ाई की थी. इसका सीधा प्रसारण चैनल नाइन नेटवर्क पर किया जायेगा.एबीसी स्थानीय रेडियो और फेयरफाक्स रेडियो नेटवर्क देश भर में इसका सीधा प्रसारण करेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट और एप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जायेगी.

क्रिकेटऑस्ट्रेलियाके मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने एक विज्ञप्ति में कहा , ह्यूज के परिवार के प्रति हमदर्दी जताने के लिए हम सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के शुक्रगुजार हैं. बुधवार की सर्विस में सहायता की पेशकश यादगार है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज के परिवार और दोस्तों की निजता का सम्मान करने का भी अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola