विदेशी सरजमीं पर सफल कप्तानों में सौरभ सब पर भारी, 28 में से 11 में जीत दर्ज की

विदेश में सफलता हासिल करने के मामले में आज भी सौरभ गांगुली अन्य भारतीय कप्तानों पर भारी हैं. गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेश में 28 मैच खेले और 11 में जीत दर्ज की. वहीं, धौनी की कप्तानी में भी भारत ने विदेश में 28 मैच खेले, लेकिन जीत सिर्फ छह में मिली है. […]
विदेश में सफलता हासिल करने के मामले में आज भी सौरभ गांगुली अन्य भारतीय कप्तानों पर भारी हैं. गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेश में 28 मैच खेले और 11 में जीत दर्ज की. वहीं, धौनी की कप्तानी में भी भारत ने विदेश में 28 मैच खेले, लेकिन जीत सिर्फ छह में मिली है.
विदेश में अन्य कप्तान में राहुल द्रविड़ ने पांच, बिशन सिंह बेदी और मंसूर अली खान पटौदी ने तीन-तीन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और अजीत वाडेकर ने दो-दो और मोहम्मद अजहरुद्दीन व वीरेंद्र सेहवाग ने एक-एक मैच में भारत को जीत दिलायी है. ऑस्ट्रेलिया में भारत को अब तक सिर्फ पांच टेस्ट मैचों में जीत मिली है. ये पांच जीत चार अलग-अलग कप्तानों की अगुआई में मिली है. कंगारुओं की धरती पर दो जीत के साथ बिशन सिंह बेदी सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




