क्रिकेट खतरनाक खेल, इसमें हमेशा जोखिम बना रहता है : ब्रायन लारा

सिडनी : कल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूजेस के मैदान पर चोटिल होने के बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पूरी दुनिया के क्रिकेटर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूजेस के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि क्रिकेट […]
सिडनी : कल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूजेस के मैदान पर चोटिल होने के बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पूरी दुनिया के क्रिकेटर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूजेस के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि क्रिकेट खतरनाक खेल है और इसमें हमेशा जोखिम बना रहता है.
लारा ने डेली टेलीग्राफ से कहा , जो हुआ वह दुखद था और आप सिर्फ दुआ कर सकते हैं. मुझे पता है कि पूरा ऑस्ट्रेलिया और पूरा क्रिकेट जगत दुआ कर रहा होगा कि वह इससे जल्दी बाहर निकलकर पूरी तरह स्वस्थ हो जायें. उन्होंने कहा , यह ऐसा खेल है जिसमें इस तरह का जोखिम बना रहता है.
यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. क्रिकेट खतरनाक खेल है. रग्बी और रग्बी लीग, मोटर रेसिंग की तरह इसमें जोखिम बना रहता है. दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार होने के बावजूद लारा ने कहा कि मैदान पर शार्टपिच गेंदों का सामना करते हुए कई बार वह भी भयभीत हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










