ePaper

1st ODI : दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दो विकेट से हराया

Updated at : 25 Nov 2014 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
1st ODI : दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दो विकेट से हराया

बेंगलुरु : भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गये पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. झूलन गोस्वामी और हरमनप्रीत कौर के ऑलराउंड खेल के बावजूद भारत को अपनी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों की नाकामी के कारण मैच गंवाना पड़ा लेकिन इसमें ट्रायन का योगदान […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गये पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है.

झूलन गोस्वामी और हरमनप्रीत कौर के ऑलराउंड खेल के बावजूद भारत को अपनी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों की नाकामी के कारण मैच गंवाना पड़ा लेकिन इसमें ट्रायन का योगदान अहम रहा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट पर 31 रन से उबारकर लक्ष्य तक पहुंचाया.
भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 . 5 ओवर में 114 रन पर आउट हो गया. झूलन ने सर्वाधिक 33 रन बनाये जबकि हरमनप्रीत ने 31 रन का योगदान दिया. पहले चार विकेट 30 रन पर गिरने के बाद इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोडे लेकिन भारत के आखिरी छह विकेट 21 रन के अंदर निकल गये. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेन वान नीकर्क ने नौ रन देकर चार और मैरिजेन कैप ने 21 रन देकर चार विकेट लिये.
इसके जवाब में झूलन ( 22 रन देकर तीन विकेट ) और हरमनप्रीत ( 28 रन देकर दो विकेट ) ने दक्षिण अफ्रीकी शीर्ष क्रम झकझोर दिया लेकिन ट्रायन ने ऐसी स्थिति में 80 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. उन्हें निचले क्रम में वान नीकर्क ( 14 ) और योलानी फोरी ( नाबाद 12 ) का अच्छा योगदान मिला जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 41 . 1 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी.
ट्रायन का यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक है. इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 15 रन था. भारत की तरफ से शुभलक्ष्मी शर्मा ने भी दो विकेट लिये.दूसरा एकदिवसीय मैच 26 नवंबर कोबेंगलुरुमें ही खेला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola