स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला जीती

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीत ली है. बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के शानदार प्रदर्शन के बाद भी दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला बचा पाने में नाकामयाब रही. स्मिथ ने लगातार दूसरे मैच में विषम परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. ऑस्ट्रेलिया […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीत ली है. बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के शानदार प्रदर्शन के बाद भी दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला बचा पाने में नाकामयाब रही. स्मिथ ने लगातार दूसरे मैच में विषम परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया.
ऑस्ट्रेलिया ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को आज तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त बनायी. मैन ऑफ द मैच स्मिथ ने ऐसे समय में 104 रन की पारी खेली जबकि ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 98 रन तक पवेलियन लौट गयी थी.
उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (52) के साथ छठे विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा. बाद में जेम्स फाकनर ने 19 गेंद पर 34 रन की तूफानी पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर शेष रहते हुए सात विकेट पर 268 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




