चौथा टेस्ट मैच : पाकिस्तान की पारी 393 पर सिमटी

Updated at : 20 Nov 2014 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
चौथा टेस्ट मैच : पाकिस्तान की पारी 393 पर सिमटी

दुबई : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान की पारी लंच के बाद 393 रन पर सिमट गयी. न्यूजीलैंड को पहली पारी में सिर्फ 10 रन की बढ़त मिल सकी. लंच तक पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 392 रन बना लिये थे. सरफराज अहमद 112 रन […]

विज्ञापन

दुबई : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान की पारी लंच के बाद 393 रन पर सिमट गयी. न्यूजीलैंड को पहली पारी में सिर्फ 10 रन की बढ़त मिल सकी.

लंच तक पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 392 रन बना लिये थे. सरफराज अहमद 112 रन बनाकर आउट हुए जबकि राहत अली 16 रन पर नाबाद रहे. दोनों ने दसवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े. सरफराज ने 15वां चौका जड़कर 153 गेंद में अपना शतक पूरा किया.

वह एक साल में तीन शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola