अमला ने कोहली का रिकार्ड तोड़ा, सबसे तेज 17 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने

Updated at : 20 Nov 2014 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
अमला ने कोहली का रिकार्ड तोड़ा, सबसे तेज 17 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने

दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज और दुनिया में रन मशीन के नाम से मशहुर हाशिम अमला ने भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमला ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ताजा वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शानदार शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अमला अब सबसे तेज 17 वीं शतक लगाने के […]

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज और दुनिया में रन मशीन के नाम से मशहुर हाशिम अमला ने भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमला ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ताजा वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शानदार शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

अमला अब सबसे तेज 17 वीं शतक लगाने के मामले में दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गये हैं. अफ्रीका के इस धाकड़ बल्‍लेबाज ने सबसे कम 98 पारियों में 17 शतक जड़ दिया. इससे पहले विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड था.

कोहली ने 112 पारियों में 17 शतक लगाया था और दक्षिण अ‍फ्रीका के बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स के 156 पारियों में बनाये गये 17 सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा था. अमला जितनी तेजी के साथ वनडे में रन बना रहे हैं. वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सक‍ते हैं.

दक्षिण अफ्रीका की टीम कल भले ही ऑस्‍ट्रेलिया से मुकाबला हार गयी लेकिन बल्‍लेबाज हाशिम अमला ने यह कारनामा करके सबको चौंका दिया. अमला टेस्‍ट क्रिकेट में भी बहुत तेजी के साथ रन बना रहे हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अमला ने शानदार 102 रनों की पारी खेली. इसमें उन्‍होंने 9 चौके लगाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola