श्रीलंका के साथ आगामी मैचों में भी आक्रामक होगा टीम इंडिया का रुख :विराट कोहली

कोलकाता : श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पांच मैचों की श्रृंखला में कल चौथा मैच ईडन गार्डन में खेला जायेगा. इस श्रृंखला में भारत ने 3-0 से बढ़त हासिल कर रखी है, लेकिन टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली का कहना है कि शेष दो मैच में भी टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी. पत्रकारों […]
शुरुआत में हमारा उद्देश्य निर्मम होना और हर मैच जीतने की कोशिश करना था. हम उस दिशा में काम कर रहे हैं.नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अंगूठे की चोट ठीक ना होने की वजह से कोहली को ऑस्ट्रेलिया में चार दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए भी कप्तान बनाया गया है और युवा खिलाड़ी का कहना है कि उन्होंने पहले ही इसे लेकर योजनाएं बनानी शुरु कर दी हैं.
इसलिए किसी बल्लेबाज के लिए पांच या छह शतक या उससे अधिक बनाना कोई मापदंड नहीं है. लक्ष्य होगा कि हम किस तरह टेस्ट मैच जीतें, कैसे सत्र दर सत्र खेलें, कैसे हर गेंदबाज को निशाना बनायें, एक कप्तान के तौर पर मैं इसे ही खेल में शामिल करने पर ध्यान दूंगा. टीम का माहौल एकदम उपयुक्त बनाने से जुडी अपनी राय दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वह कोर समूह को खुश और सहज रखना चाहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




