क्या कप्तानी से धौनी की होने वाली है छुट्टी ?

मुंबई : श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चा में हैं. चर्चा की बात भी है, कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टीम को हैट्रीक जीत दिलाने के साथ ही सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है. टीमइंडियाके रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आराम देकर कोहली […]
मुंबई : श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चा में हैं. चर्चा की बात भी है, कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टीम को हैट्रीक जीत दिलाने के साथ ही सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है. टीमइंडियाके रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आराम देकर कोहली को कप्तानी सौंपी गयी. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
कोहली का खुद सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. इसके मद्देनजर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाया गया है. चोट के कारण इस मैच में धौनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. अब सवाल है कि कोहली को पहले वनडे टीम की कप्तानी और अब टेस्ट टीम का कमान सौंपा गया है, तो क्या अब धौनी की कुर्सी धीरे-धीरे कोहली को सौंपने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




