पाक खिलाड़ी सलमान बट को टीम में वापसी की उम्मीद

Updated at : 11 Nov 2014 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
पाक खिलाड़ी सलमान बट को टीम में वापसी की उम्मीद

कराची : आईसीसी द्वारा अपनी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता में संशोधन और प्रतिबंधित खिलाडियों के मामलों की पैरवी की जिम्मेदारी संबंधित बोर्ड पर छोडने के बाद पाकिस्तान के प्रतिबंधित पूर्व टेस्ट कप्तान सलमान बट को वापसी की उम्मीद है. बट ने कहा, मुझे यकीन है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिस तरह मोहम्मद आमिर का मामला […]

विज्ञापन

कराची : आईसीसी द्वारा अपनी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता में संशोधन और प्रतिबंधित खिलाडियों के मामलों की पैरवी की जिम्मेदारी संबंधित बोर्ड पर छोडने के बाद पाकिस्तान के प्रतिबंधित पूर्व टेस्ट कप्तान सलमान बट को वापसी की उम्मीद है.

बट ने कहा, मुझे यकीन है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिस तरह मोहम्मद आमिर का मामला देखा था, उसी तरह वह हमारे मामलों पर भी ध्यान देगा. संशोधित संहिता के तहत आईसीसी के सदस्य बोर्ड उसकी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख से प्रतिबंध आधिकारिक रुप से खत्म होने से पहले प्रतिबंधित खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की मंजूरी पाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं.

पीसीबी पहले ही आमिर के मामले की तेजी से पैरवी करने की बात कह चुका है. 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग कांड के लिए बट, आमिर और मोहम्मद आसिफ को न्यूनतम पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. बट ने कहा कि वह अपने मामले की पैरवी के लिए पीसीबी अधिकारियों से मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola