श्रीलंका के खिलाफ पूरे सीरीज से बाहर रहेंगे धौनी, दाएं हाथ में लगा चोट!

नयी दिल्ली : मौजूदा श्रीलंका दौरे के पहले तीन मैचों में टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आराम दिया गया है. लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार आखिरी दो वनडे में भी धौनी टीम से बाहर रहेंगे. बताया जा रहा है कि धौनी को हाथ में तकलीफ है, जिसके चलते उन्होंने बाकी बचे […]
नयी दिल्ली : मौजूदा श्रीलंका दौरे के पहले तीन मैचों में टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आराम दिया गया है. लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार आखिरी दो वनडे में भी धौनी टीम से बाहर रहेंगे. बताया जा रहा है कि धौनी को हाथ में तकलीफ है, जिसके चलते उन्होंने बाकी बचे दो मैचों में भी टीम से बाहर रहने का फैसला लिया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है.
बताते चलें कि श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला आरंभ होने से पहले ही धौनी ने आराम ले लिया था और उनकी जगह कार्यवाहक कप्तान के रूप में विराट कोहली को टीम का कमान सौंपा गया. विराट ने भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. टीम इंडिया ने अब तक खेले गये दोनों मैचों में जबरदस्त जीत दर्ज की है और श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




