टेस्ट रैंकिंग : ऑस्ट्रेलिया को रौंद कर पाकिस्तान पहुंचा टॉप थ्री पर, भारत को भारी नुकसान

दुबई : ऑस्ट्रेलिया पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की जीत से पाकिस्तान को आइसीसी टेस्ट रैकिंग में जोरदार सफलता और भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. ताजा रैंकिग में पाकिस्तान टॉप थ्री और भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान पिछले सात वर्षों में पहली बार शीर्ष तीन में शामिल […]
दुबई : ऑस्ट्रेलिया पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की जीत से पाकिस्तान को आइसीसी टेस्ट रैकिंग में जोरदार सफलता और भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. ताजा रैंकिग में पाकिस्तान टॉप थ्री और भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान पिछले सात वर्षों में पहली बार शीर्ष तीन में शामिल हुआ है.
पाकिस्तान ने पिछले 20 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की. उसने इससे नौ रेटिंग अंक हासिल किये और वह इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत को पीछे छोड़ने में सफल रहा. भारत के 96 रेटिंग अंक हैं जबकि पाकिस्तान 105 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इंग्लैंड (104) अंक और श्रीलंका (101 अंक) भी भारत से आगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




