पाक क्रिकेटर यूसुफ ने कहा, यूनिस और मिसबाह को विश्व कप में शामिल नहीं करना चाहिए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2014 1:52 PM
कराची : यूनिस खान और मिसबाह के प्रदर्शन से निराश पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने उन्हें अगले साल होने वाले विश्व कप में नहीं चुनने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि यूनिस खान और मिसबाह उल हक को अगले साल होने वाले विश्व कप की टीम में नहीं चुना जाना चाहिए. यूसुफ […]
कराची : यूनिस खान और मिसबाह के प्रदर्शन से निराश पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने उन्हें अगले साल होने वाले विश्व कप में नहीं चुनने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि यूनिस खान और मिसबाह उल हक को अगले साल होने वाले विश्व कप की टीम में नहीं चुना जाना चाहिए. यूसुफ ने 2011 के विश्व कप में भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गये सेमीफाइनल में हार के लिये भी इन दोनों को जिम्मेदार ठहराया.
यूसुफ ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि हमने 2011 के विश्व कप में भारत के खिलाफ यूनिस और मिसबाह की निराशाजनक बल्लेबाजी से सेमीफाइनल गंवाया था. वे स्थिति के अनुरुप बल्लेबाजी नहीं कर पाये थे. यूसुफ ने कहा कि विश्व कप में पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इन दोनों को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिये नहीं चुना जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










