ePaper

वेस्टइंडीज के फैसले से गांगुली हैरान, कहा, जिंदगी में कभी ऐसा नहीं देखा

Updated at : 17 Oct 2014 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के फैसले से गांगुली हैरान, कहा, जिंदगी में कभी ऐसा नहीं देखा

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बांये हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज की टीम के उस फैसले को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार दिया है, जिसमें टीम ने भारत के साथ मौजूदा दौरा बीच में रद्द करने निर्णय लिया. गांगुली ने इसे अभूतपूर्व करार दिया. डब्ल्यूआइसीबी के भारत दौरा रद्द करने के […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बांये हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज की टीम के उस फैसले को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार दिया है, जिसमें टीम ने भारत के साथ मौजूदा दौरा बीच में रद्द करने निर्णय लिया. गांगुली ने इसे अभूतपूर्व करार दिया.

डब्ल्यूआइसीबी के भारत दौरा रद्द करने के फैसले से हैरान गांगुली ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा नहीं देखा. यह अभूतपूर्व है. उन्होंने यहां ईडन गार्डन्स पर पत्रकारों से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण भी है क्योंकि वेस्टइंडीज को खेलना चाहिए था.

वे केवल भुगतान विवाद के कारण दौरा कैसे रद्द कर सकते हैं. वेस्टइंडीज को पांचवां और आखिरी वनडे 20 अक्तूबर को ईडन पर खेलना था. लेकिन अब श्रीलंका एक से 15 नवंबर के बीच पांच वनडे खेलने के लिये आ रहा है और ईडन अब एक मैच की मेजबानी चाहता है.

बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा, यह हम सबके लिये बेहद शर्मिंदगी है. हमने बोर्ड से बात की है और उन्होंने हम एक वनडे का आश्वासन दिया है. हमें पैसा वापस करना होगा या फिर श्रीलंका के खिलाफ वनडे के दौरान इसका उपयोग किया जा सकता है. उन्होंने कहा, बोर्ड का वार्षिक एमएके पटौदी भाषण अब श्रीलंका के खिलाफ प्रस्तावित वनडे के इतर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola