विराट कोहली को उम्मीद, आज भी चलेगा बल्ला

धर्मशाला : विगत कई मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली धर्मशाला एकदिवसीय मैच को लेकर काफी आशावान हैं. विराट का मानना है कि पिछली दफा उनका बल्ला काफी समय के बाद लय में लौटा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज भी उनका बल्ला चलेगा. कोहली ने कहा कि दिल्ली वनडे […]
धर्मशाला : विगत कई मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली धर्मशाला एकदिवसीय मैच को लेकर काफी आशावान हैं. विराट का मानना है कि पिछली दफा उनका बल्ला काफी समय के बाद लय में लौटा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज भी उनका बल्ला चलेगा.
कम से कम मेरी सोच स्पष्ट है और मैं आत्मविश्वास से भरा हूं. मैंने पिछले मैच में जो पारी खेली मुझे उस तरह की पारी की जरूरत थी. विशेषज्ञों और मीडिया ने कोहली की लगातार ऑफ स्टंप से बाहर मूव करती गेंदों पर विकेट के पीछे कैच थमाने के लिए आलोचना की लेकिन इस बल्लेबाज ने इस पर कहा, यह अजीब बात है.
जब मैं दो तीन पारियों में रन नहीं बनाता तो लोग मुझसे कहते हैं कि आपको बड़ा स्कोर बनाना है. वे इस बात को भूल जाते हैं कि पिछले चार पांच वर्षों में मैंने सभी प्रारुपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. मैं दिखावा नहीं करता. मैं इसी तरह से अपनी क्रिकेट खेलता हूं. लोगों को सम्मान करने की जरूरत है क्योंकि हम मशीन नहीं इंसान हैं. कोहली ने कहा कि जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे तब उन्हें लोगों और जिंदगी के बारे में सीख मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




