टीम इंडिया की नंबर एक रैंकिंग भी ले उड़ा हुदहुद

Updated at : 14 Oct 2014 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया की नंबर एक रैंकिंग भी ले उड़ा हुदहुद

दुबई : तूफान ‘हुदहुद’ के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में होनेवाले तीसरा एकदिवसीय मैच रद्द होने से भारत का आइसीसी वनडे टीम रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल करने की संभावनाएं भी समाप्त हो गयी. ऑस्ट्रेलिया जारी रैंकिंग में फिर से नंबर एक पर काबिज हो गया है. आइसीसी ने बयान में […]

विज्ञापन
दुबई : तूफान ‘हुदहुद’ के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में होनेवाले तीसरा एकदिवसीय मैच रद्द होने से भारत का आइसीसी वनडे टीम रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल करने की संभावनाएं भी समाप्त हो गयी. ऑस्ट्रेलिया जारी रैंकिंग में फिर से नंबर एक पर काबिज हो गया है.
आइसीसी ने बयान में कहा, ‘संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान पर 3-0 की जीत से ऑस्ट्रेलिया आइसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गया है.’
अबुधाबी में रविवार को पाकिस्तान पर एक रन की जीत और इधर भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया ने अपना शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया. विशाखापट्टनम में होनेवाले मैच के रद्द होने का मतलब है कि भारत धर्मशाला और कोलकाता में 17 और 20 अक्तूबर को होनेवाले बाकी दो मैचों में जीत दर्ज करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से आगे नहीं निकल पायेगा. ऐसी स्थिति में महेंद्र सिंह धौनी की टीम ऑस्ट्रेलिया से 0.02 अंक पीछे रह जायेगी. ऑस्ट्रेलिया अभी 114 अंक के साथ शीर्ष पर है.
ऑस्ट्रेलिया को फिर से नंबर एक स्थान हासिल करने के लिये पांच वनडे तक इंतजार करना पड़ा. वह 31 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में तीन विकेट की हार के कारण नीचे खिसक गया था. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले पांच में से चार वनडे जीते हैं. उसे इस बीच केवल दक्षिण अफ्रीका के हाथों त्रिकोणीय सीरीज में हार मिली थी.
पांचवें स्थान पर आये तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन
आइसीसी की खिलाड़ियों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन दो पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान ने पांच पायदान की छलांग लगायी है और वह 27वें स्थान पर काबिज हो गये हैं. शाहिद अफरीदी ने भी अपनी लेग स्पिन से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे वह छह पायदान उपर 35वेंस्थान पर पहुंच गये हैं. ऑस्ट्रेलिया के जेवियर डोहर्टी भी 35वें सथान पर हैं लेकिन वह दो पायदान नीचे खिसके हैं.
बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तीन पारियों में 43, 29, और 56 रन बनाने से तीन पायदान ऊपर 40वें स्थान पर पहुंच गये हैं. भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली पहले की तरह तीसरे और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी छठे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन शिखर धवन एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गये हैं.
गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा अब भी भारत के चोटी के गेंदबाज बने हुए हैं लेकिन उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब वह छठे स्थान पर काबिज हैं. ऑलराउंडरों की सूची में वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola