ePaper

बीसीसीआई ने कसी खिलाडि़यों पर लगाम,दौरे पर साथ नहीं ले जा सकेंगे गर्लफ्रेंड को

Updated at : 21 Aug 2014 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने कसी खिलाडि़यों पर लगाम,दौरे पर साथ नहीं ले जा सकेंगे गर्लफ्रेंड को

नयी दिल्‍ली : इंग्‍लैंड में भारतीय टीम को टेस्‍ट सीरीज में मिली करारी हार को अब तक पचाया नहीं जा स‍का है. हार के बाद महेंद्र सिंह धौनी और उनकी सेना के ऊपर चौतरफा हमला किया गया. प्रबंधन में फेरबदल करना पड़ा. एक बार फिर से देशी क्रिकेटरों पर भरोसा किया गया. रवि शास्‍त्री को […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : इंग्‍लैंड में भारतीय टीम को टेस्‍ट सीरीज में मिली करारी हार को अब तक पचाया नहीं जा स‍का है. हार के बाद महेंद्र सिंह धौनी और उनकी सेना के ऊपर चौतरफा हमला किया गया. प्रबंधन में फेरबदल करना पड़ा. एक बार फिर से देशी क्रिकेटरों पर भरोसा किया गया. रवि शास्‍त्री को टीम का निदेशक बनाया गया. बॉलिंग और फिल्डिंग कोच को आराम दिया गया.

इधर बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया पर चाबुक चलाना शुरू कर दिया है. बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों पर सिकंजा कसते हुए कहा कि अब खिलाड़ी दौरे पर अपनी गर्लफ्रेंड को साथ में नहीं रख सकते हैं. बीसीसीआई ने गर्लफ्रेंड को साथ में रखने से रोक लगा दी है. बीसीसीआई के अनुसार खिलाड़ी अब अपनी पत्नी को भी अधिक दिनों तक साथ में नहीं रख सकते हैं.

गौरतजब हो कि इंग्‍लैंड में भारतीय टीम टेस्‍ट सीरीज 3-। से हार गयी. हार के बाद टीम पर हमला किया जाने लगा. पूर्व क्रिकेटों ने तो टीम में बदलाव की मांग की है. इंग्‍लैंड दौरे में सबसे खराब प्रदर्शन बल्‍लेबाज विराट कोहली का रहा है. इस दौरे पर कोहली को अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ देखा गया था. इस मामले को लेकर काफी विवाद भी हो गया था. बाद में इस मामले में बोर्ड को भी आगे आना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola