ePaper

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन सुपर 8 में जिम्बाब्वे कर सकता है खेला

Updated at : 25 Feb 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
भारत का पलड़ा भारी, लेकिन सुपर 8 में  जिम्बाब्वे कर सकता है खेला

Ind vs Zim T20 World Cup : टी–20 विश्वकप के सुपर 8 के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के सामने बड़ी चुनौती होगी बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे की टीम को रोकना. दक्षिण अफ्रीका से मैच हारने के बाद भारत को किसी भी हाल में अपने दोनों मैच जीतने हैं, तभी वो सेमीफाइनल खेल पाएगा.

विज्ञापन

Ind vs Zim T20 World Cup : भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को शाम सात बजे से सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसकी वजह यह है कि टी–20 विश्वकप में आगे का सफर जारी रखने के लिए भारत और जिम्बाब्वे दोनों को ही मैच जीतना होगा.

साउथ अफ्रीका ने भारत के लिए परेशानी खड़ी की

सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली जिसकी वजह से उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी कीमत पर अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. भारत का दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच एक मार्च को वेस्ट इंडीज के साथ होना है. भारत और वेस्ट इंडीज दोनों के सामने भारत मजबूत स्थिति में दिखता है, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम बड़ा उलट–फेर करने में सक्षम है. ग्रुप में वेस्टइंडीज की टीम अभी रनरेट के हिसाब से टाॅप पर है. उसने जिम्बाब्वे को हराया है और रनरेट के हिसाब से वह दक्षिण अफ्रीका से ऊपर है. इस वजह से भारत को उसे 1 मार्च के मैच में शिकस्त देनी ही होगी.

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन जिम्बाब्वे को कम आंकना भूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अबतक कुल 13 टी–20 मैच खेले गए हैं. आंकड़ों की बात करें, तो भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने अबतक 3 मैच जीते हैं. इन दोनों टीमों के बीच एक भी मैच ऐसा नहीं खेला गया है, जिसका परिणाम ना आया हो या मैच टाई रहा हो. इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि इस टीम ने कई बार बड़ा उलटफेर किया है.

2024 के सीरीज को भारत ने 4–1 से जीता था

भारत और जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन को देखें तो 2024 में पांच मैच खेले गए थे, जिनमें से 4 भारत ने और 1 मैच जिम्बाब्वे ने जीता था. भारत की टीम अभी जिस तरह का प्रदर्शन करती आ रही है, उसमें प्रतीत तो यही होता है कि भारत मैच जीतेगा, लेकिन किसी बड़े उलटफेर से इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप के बीच सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने खरीदा 7 करोड़ का फ्लैट, जानें डिटेल

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola