टीम इंडिया का टारगेट प्रैक्टिस, पांचवें टेस्ट के लिए इशांत शर्मा फिट

Updated at : 14 Aug 2014 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया का टारगेट प्रैक्टिस, पांचवें टेस्ट के लिए इशांत शर्मा फिट

लंदन : इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां अभ्यास किया, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इसका हिस्सा नहीं थे. अंतिम मैच से पहले हालांकि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दोबारा फिट लग रहे हैं. मेजबान टीम फिलहाल पांच मैचों […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां अभ्यास किया, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इसका हिस्सा नहीं थे. अंतिम मैच से पहले हालांकि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दोबारा फिट लग रहे हैं.

मेजबान टीम फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. मैनचेस्टर में चौथे मैच में भारत को पारी और 54 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

इस हार के बाद मेहमान टीम ने पहली बार नेट पर अभ्यास किया. नौ अगस्त को मैच के तीसरे ही दिन भारत की हार के बार मैनचेस्टर में बारिश शुरु हो गई थी जिसके बाद भारतीय खिलाडियों ने होटल में समय बिताया. टीम मंगलवार को लंदन पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola