ePaper

एक बार फिर मैदान पर होगी सचिन और लारा के बीच जंग

Updated at : 13 Feb 2020 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
एक बार फिर मैदान पर होगी सचिन और लारा के बीच जंग

मुंबई : विश्व क्रिकेट के दो बड़े नाम भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा एक नेक काम के लिए एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. ये दोनों चैंपियन खिलाड़ी टी20 टूर्नामेंट ‘अनएकेडमी सड़क सुरक्षा विश्व शृंखला’ के पहले मैच में आमने सामने होंगे […]

विज्ञापन

मुंबई : विश्व क्रिकेट के दो बड़े नाम भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा एक नेक काम के लिए एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे.

ये दोनों चैंपियन खिलाड़ी टी20 टूर्नामेंट ‘अनएकेडमी सड़क सुरक्षा विश्व शृंखला’ के पहले मैच में आमने सामने होंगे जब सात मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीमें आमने सामने होंगी.

गुरुवार को जारी शृंखला के कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले जाएंगे. इस शृंखला में भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के कुछ बड़े क्रिकेटर हिस्सा लेंगे जिसमें तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेट ली, ब्रेट हाज, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस शामिल हैं.

आयोजकों के अनुसार इस शृंखला का लक्ष्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस शृंखला के दो मैच वानखेड़े स्टेडियम, चार मैच पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, चार मैच नवी मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम और फाइनल 22 मार्च को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.

पुणे में भारतीय टीम के दो मैच होंगे. इसमें से एक मैच 14 मार्च को दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स और दूसरा 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ होगा. वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मेजबान टीम एक-एक मैच खेलेगी. इंडिया लीजेंड्स की अगुआई तेंदुलकर करेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस शृंखला के कमिश्नर हैं और मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola