ePaper

शिखर धवन न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, सैमसन और शॉ को टीम में मिली जगह

Updated at : 21 Jan 2020 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
शिखर धवन न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, सैमसन और शॉ को टीम में मिली जगह

नयी दिल्ली : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड में होने वाली टी20 और एकदिवसीय शृंखला से बाहर हो गये. धवन के स्थान पर पांच मैचों की टी20 शृंखला के लिये संजू सैमसन को जबकि उसके बाद होने वाली तीन वनडे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड में होने वाली टी20 और एकदिवसीय शृंखला से बाहर हो गये.

धवन के स्थान पर पांच मैचों की टी20 शृंखला के लिये संजू सैमसन को जबकि उसके बाद होने वाली तीन वनडे मैचों के लिये पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बायें हाथ का यह सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेंगलुरू में तीसरे वनडे मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गया था. उनके बायें कंधे में चोट लगी है.

बीसीसीआई ने बयान में कहा, उनके कंधे का एमआरआई किया गया, जिससे उनके कंधे में ग्रेड दो की चोट की पुष्टि हुई. उनके हाथ पर पट्टी लगी होगी ओर उन्हें कुछ समय विश्राम करने की सलाह दी गयी है. वह फरवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे.

इसमें कहा गया है, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने धवन की जगह टी20 शृंखला के लिये संजू सैमसन और वनडे शृंखला के लिये पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया है. धवन आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करने भी नहीं उतरे थे. उनकी जगह केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज किया. इससे पहले दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस का बाउंसर उनकी पसलियों पर लगा था. वह पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला से भी बाहर रहे थे.

अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण उन्हें 2019 विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई शृंखला के पहले दो मैचों में उन्होंने 96 और 74 रन बनाये थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 शृंखला के लिये भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर

भारत की वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola