भुवनेश्वर कुमार ने लंदन में कराया हर्निया का ऑपरेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2020 2:06 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चोटों से जूझ रहे भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंदन में खेल हर्निया का आपरेशन कराया और अब स्वदेश लौटने पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे . बीसीसीआई ने यह जानकारी दी हालांकि उनके फिट होने की कोई समय सीमा नहीं बताई है. समझा जाता है कि वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चोटों से जूझ रहे भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंदन में खेल हर्निया का आपरेशन कराया और अब स्वदेश लौटने पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे . बीसीसीआई ने यह जानकारी दी हालांकि उनके फिट होने की कोई समय सीमा नहीं बताई है. समझा जाता है कि वह 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के दौरान लौटेंगे जिसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे.

बोर्ड सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा ,‘‘ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ जनवरी को लंदन गए थे जहां 11 जनवरी को उनका खेल हर्निया का आपरेशन हुआ. टीम इंडिया के फिजियो योगेश परमार उनके साथ थे.’ उन्होंने कहा ,‘‘ भुवनेश्वर अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन करायेंगे .

उन्हें आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में नहीं चुना गया .पिछले साल भुवनेश्वर ने 33 वनडे में 33 विकेट और 17 टी20 में 18 विकेट लिये थे. बीसीसीआई ने कहा कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव कंधे की चोट से उबरने के बाद भारत ए टीम से जुड़ने न्यूजीलैंड रवाना हो गए .भारत ए टीम को 22 जनवरी से शुरू हो रहे दौरे पर तीन वनडे और दो अनधिकृत टेस्ट खेलने हैं. भारत की सीनियर टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे पर पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola