2020 के आखिर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में खेल सकती है डे-नाइट टेस्ट

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात का टेस्ट खेल सकती है चूंकि कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह इस पर विचार कर सकते हैं. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात का टेस्ट खेल सकती है चूंकि कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह इस पर विचार कर सकते हैं.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ यहां अनौपचारिक बैठक में मुलाकात की. समझा जाता है कि इसमें कई नीतिगत मसलों पर बात की गई जिसमें आईसीसी का प्रस्तावित चार दिवसीय टेस्ट, हर साल एक वैश्विक टूर्नामेंट, बिग थ्री समेत चार देशों की सुपर सीरिज और दिन रात के टेस्ट शामिल है.
इस बारे में किसी ने जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन समझा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया में दिन रात के टेस्ट को लेकर बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में सहमति बन गई है.
भारतीय टीम ने गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेला. बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, अभी औपचारिकतायें तय की जानी है, लेकिन भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन रात का टेस्ट खेलने की संभावना प्रबल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




