ePaper

अभ्यास के दौरान विराट कोहली की उंगली में लगी गेंद

Updated at : 04 Jan 2020 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान विराट कोहली की उंगली में लगी गेंद

कोलकाता : श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर यहां अभ्यास के दौरान कैच लेते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली की बायें हाथ की छोटी उंगली में गेंद लग गयी. यह घटना भारत के अभ्यास सत्र के पहले हिस्से में हुई. भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल तुरंत कोहली का उपचार […]

विज्ञापन

कोलकाता : श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर यहां अभ्यास के दौरान कैच लेते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली की बायें हाथ की छोटी उंगली में गेंद लग गयी. यह घटना भारत के अभ्यास सत्र के पहले हिस्से में हुई.

भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल तुरंत कोहली का उपचार करने लगे और उन्हें ‘मैजिक स्प्रे’ लगाते हुए देखा गया. स्पिन ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा अभ्यास सत्र में मौजूद नहीं थे जो गुरुवार को यहां पहुंचने वाले अंतिम खिलाड़ी थे. दोनों टीमें 22 महीनों के बाद एक दूसरे के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola