ePaper

मैकग्रा के बाद विराट कोहली ने भी किया चार दिवसीय टेस्ट का विरोध

Updated at : 04 Jan 2020 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
मैकग्रा के बाद विराट कोहली ने भी किया चार दिवसीय टेस्ट का विरोध

गुवाहाटी : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को आईसीसी द्वारा प्रस्तावित ‘चार दिवसीय टेस्ट’ का कड़ा विरोध किया और कहा कि वह खेल के पारपंरिक पांच दिवसीय प्रारूप में छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं. आईसीसी व्यवसायिक रूप से लुभावने संक्षिप्त प्रारूपों के लिए ज्यादा दिन निकालने के लिए 2023 से 2031 की अगले […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को आईसीसी द्वारा प्रस्तावित ‘चार दिवसीय टेस्ट’ का कड़ा विरोध किया और कहा कि वह खेल के पारपंरिक पांच दिवसीय प्रारूप में छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं. आईसीसी व्यवसायिक रूप से लुभावने संक्षिप्त प्रारूपों के लिए ज्यादा दिन निकालने के लिए 2023 से 2031 की अगले एफटीपी कार्यक्रम में चार दिवसीय टेस्ट मैच आजमाना चाहता है.

हालांकि इसका अभी प्रस्ताव ही दिया गया है और क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी इस प्रारूप को आजमाने की इच्छा व्यक्त की. हालांकि, सीनियर गेंदबाज नाथन लियोन ने इसे ‘हास्यास्पद’ करार किया. विश्व क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे हिसाब से, इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. जैसा कि मैंने कहा कि दिन-रात्रि मुकाबला टेस्ट क्रिकेट का व्यवसायीकरण की ओर एक और कदम है. इसके लिए रोमांच पैदा करना एक अलग बात है लेकिन इसमें ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. मैं ऐसा नहीं मानता.’ भारत ने हाल में दिन-रात्रि टेस्ट खेला और कोहली अभी पांच दिवसीय प्रारूप में केवल यही बदलाव देखना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में बस दिन-रात्रि टेस्ट का ही बदलाव बहुत है.’ भारतीय कप्तान को लगता है कि पांच दिवसीय में एक दिन कम करने की इच्छा सही नहीं हो सकती क्योंकि फिर इसे तीन दिवसीय करने की भी बातें होने लगेंगी.कोहली ने कहा, ‘‘आप सिर्फ दर्शकों की संख्या, मनोरंजन और ऐसी ही कुछ दूसरी बातें कर रहे हो.मुझे लगता है कि फिर आपकी इच्छा सही नहीं होगी क्योंकि फिर आप तीन दिवसीय टेस्ट की बात करोगे.

मेरा मतलब है कि यह सब कहीं खत्म नहीं होगा. फिर आप कहोगे कि टेस्ट क्रिकेट विलुप्त हो रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं इसके हक में नहीं हूं. मुझे लगता है कि खेल के पारंपरिक प्रारूप के साथ यह उचित होगा. शुरू में क्रिकेट कैसे शुरू हुआ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय टेस्ट सर्वश्रेष्ठ हुआ करता था.’ कोहली ने कहा, ‘‘टी20 नये प्रारूप के हिसाब से अच्छा था.मुझसे 100 गेंद के प्रारूप (ईसीबी द्वारा शुरू किये गये) के बारे में पूछा गया और मैंने कहा कि मैं नहीं जाऊंगा और खुद को एक और प्रारूप को नहीं आजमाऊंगा, क्योंकि पहले ही बहुत कुछ चल रहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola