न्यूजीलैंड दौरे से पहले पृथ्वी शॉ के कंधे में लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 8:30 PM

विज्ञापन

मुंबई : भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से महज एक हफ्ते पहले पृथ्वी शॉ साव शुक्रवार को यहां मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्राफी मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए बायां कंधा चोटिल करा बैठे. यह घटना बांद्रा कुर्ला परिसर पर तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब शॉ ने […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से महज एक हफ्ते पहले पृथ्वी शॉ साव शुक्रवार को यहां मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्राफी मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए बायां कंधा चोटिल करा बैठे.

यह घटना बांद्रा कुर्ला परिसर पर तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब शॉ ने ओवरथ्रो बचाने के लिए छलांग लगायी. उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया.शॉ को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत ए टीम में चुना गया और टीम 10 जनवरी को रवाना होगी. वह सीमित ओवरों और चारदिवसीय मैचों के लिए टीम में हैं. दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा किशॉ बेहतर दिख रहे थे. सूर्यकुमार ने यहां पत्रकारों से कहा, वह बेहतर दिख रहा था. मैदान पर वह ठीक नहीं दिख रहे थे.बाद में फिजियो से पूछने के बाद पता चलेगा कि आखिर क्या स्थिति है. मुंबई टीम के सूत्र ने बताया कि एहतियातन उनका एमआरआई स्कैन कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola