#INDvsBAN: कोहली ने पोंटिंग के रिकाॅर्ड की बराबरी की

कोलकाता: क्रिकेट में बल्लेबाजी के रिकाॅर्डों के पर्याय बनते जा रहे विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को यहां दूसरी पारी में शतक लगाकर कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा 41 शतक लगाने वाले आॅस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी की. कोहली के करियर का यह कुल […]
कोलकाता: क्रिकेट में बल्लेबाजी के रिकाॅर्डों के पर्याय बनते जा रहे विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को यहां दूसरी पारी में शतक लगाकर कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा 41 शतक लगाने वाले आॅस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी की.
कोहली के करियर का यह कुल 70वां जबकि टेस्ट में 27वां शतक हैं. उन्होंने भारत में गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पारी के 68वें ओवर में ताईजुल इस्लाम की गेंद पर स्क्वेयर लेग में शाॅट लगाकर अपना शतक पूरा किया.
भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट में कोहली की यह 20वीं शतकीय पारी है उन्होंने इस मामले में पोंटिंग को पछाड़ दिया, जिन्होंने कप्तान के तौर पर 19 शतक लगाये थे. इस मामले में वह दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (25 शतक) के बाद दूसरे स्थान पर है.
इससे पहले शुक्रवार को कोहली ने कप्तान के रूप में सबसे कम पारियों में 5000 टेस्ट रन पूरे करने का नया रिकाॅर्ड बनाया था. कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में 5000 टेस्ट रन पूरे किये. विश्व क्रिकेट में हालांकि वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले छठे कप्तान बन गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




