ऋषभ पंत-शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज , सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेलेंगे

Updated at : 23 Nov 2019 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
ऋषभ पंत-शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम से  रिलीज , सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेलेंगे

कोलकाता/नयी दिल्ली: भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये ऋषभ पंत और शुभमन गिल को टेस्ट टीम से रिलीज करने का फैसला किया है. आंध्र के विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के बाकी […]

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली: भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये ऋषभ पंत और शुभमन गिल को टेस्ट टीम से रिलीज करने का फैसला किया है. आंध्र के विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के बाकी खेल में रिधिमान साहा के कवर के तौर पर टीम से जुड़ेंगे.

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने कहा ,‘‘ ऋषभ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे मैच खेलेगा. चयनकर्ताओं ने उसे दिल्ली के लिये सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलने को कहा है.’ ऋषभ अब दिल्ली के अगले दो सुपर लीग मैचों में खेलने के लिये उपलब्ध होंगे.

दिल्ली को हरियाणा के खिलाफ 24 नवंबर को और राजस्थान से 27 नवंबर को खेलना है. दूसरी ओर शुभमन अगले दो सुपर लीग मैचों में पजाब के लिये खेलेंगे. पंजाब को 24 नवंबर को कर्नाटक से और 25 नवंबर को तमिलनाडु से खेलना है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भरत ने 69 प्रथम श्रेणी मैचों में 3909 रन बनाये हैं जिसमें आठ शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं.

भरत ने कहा ,‘‘ मैने लखनऊ में दलीप ट्राफी में गुलाबी गेंद से खेला है. मुझे शाम को टीम से जुड़ने को कहा गया है. मैं अपने आदर्श विराट भाई के साथ ड्रेसिंग रूम में रहने को लेकर बेकरार हूं.’ आईसीसी के नियमों के अनुसार नियमित विकेटकीपर को चोट लगने पर ही स्थानापन्न विकेटकीपर को उतारा जा सकता है. ऐसे में भरत को सिर्फ एहतियात के तौर पर बुलाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola