ePaper

शिखर धवन ने उतारी ''बाला'' अक्षय कुमार की नकल, वीडियो वायरल

Updated at : 09 Nov 2019 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
शिखर धवन ने उतारी ''बाला'' अक्षय कुमार की नकल, वीडियो वायरल

नयी दिल्‍ली : बांग्‍लादेश को दूसरे टी20 में रौंदकर भारतीय टीम इस समय जश्‍न मना रही है. भारतीय टीम की कोशिश नागपुर में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर होगी. आखिरी मैच बेहद रोमांचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बीच सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मस्‍ती […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बांग्‍लादेश को दूसरे टी20 में रौंदकर भारतीय टीम इस समय जश्‍न मना रही है. भारतीय टीम की कोशिश नागपुर में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर होगी.

आखिरी मैच बेहद रोमांचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बीच सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मस्‍ती करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में धवन के साथ चहल, खलील अहमद और कार्यकारी कप्‍तान रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं.

वीडियो में शिखर धवन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नकल उतार रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं खलील और चहल. दरअसल धवन हाल ही में रिलीज हुई ‘फिल्‍म आउसफुल -4’ में अक्षय कुमार के निभाये गये किरदार ‘बाला’ की नकल कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B4mJeJ2H0K3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

वीडियो में देख स‍कते हैं कि खलील अहमद धवन ने पूछ रहे हैं कि रोहित भाई के ग्‍लब्‍स कहां हैं. इसपर धवन जब भी जवाब देने जाते हैं, चहल उनके कानों में घंटी बजा देते हैं. घंटी बजते ही धवन सब कुछ भूल जाते हैं. ऐसा कई बार होता. बाद में सभी खुब खुश होते हैं.

शिखर धवन ने वीडियो को अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर शेयर किया. शेयर करने के साथ ही धवन ने लिखा, बाला का साइड इफेक्‍ट. धवन ने इस वीडियो अक्षय कुमार को भी टैग किया. इस वीडियो पर भुवनेश्वर कुमार ने कमेंट किया, भूलने की एक्‍टींग करने की क्‍या जरूरत हैं, वह तो नेचुरल टैलेंट है. धवन, चहल और खलील के इस वीडियो का अब तक 7 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola