भारत आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 5:15 PM

विज्ञापन

दुबई : भारत ने आईसीसी की सोमवार को जारी महिला एक दिवसीय रैंकिंग में न सिर्फ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है बल्कि उसने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है. मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से […]

विज्ञापन

दुबई : भारत ने आईसीसी की सोमवार को जारी महिला एक दिवसीय रैंकिंग में न सिर्फ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है बल्कि उसने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है.

मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से तीन अंक आगे है. टी20 रैंकिंग में भारत पांचवें स्थान पर है.

ऑस्ट्रेलिया अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर महिला वनडे और टी20 दोनों में शीर्ष पर बना हुआ है. वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज को पांच अंकों को नुकसान हुआ है और अब वह सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान से केवल दो अंक ऊपर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola