फिर गरजेगा दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बल्ला, बिग बैश में इस फ्रेंचाइजी के लिए मैदान पर उतरेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 11:33 AM

विज्ञापन

सिडनीः दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ब्रिसबेन हीट के साथ करार के बाद 2019-20 सत्र में आस्ट्रेलिया की बिग बैश टी-20 लीग में पदार्पण करेंगे. ब्रिसबेन हीट ने यह जानकारी दी है. दिसंबर से फरवरी तक चलने वाली आठ टीमों की इस प्रतियोगिता में 35 साल के डिविलियर्स दूसरे हाफ में ब्रिसबेन की […]

विज्ञापन
सिडनीः दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ब्रिसबेन हीट के साथ करार के बाद 2019-20 सत्र में आस्ट्रेलिया की बिग बैश टी-20 लीग में पदार्पण करेंगे. ब्रिसबेन हीट ने यह जानकारी दी है.
दिसंबर से फरवरी तक चलने वाली आठ टीमों की इस प्रतियोगिता में 35 साल के डिविलियर्स दूसरे हाफ में ब्रिसबेन की टीम से जुड़ेंगे. कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि पहली बार डिविलियर्स के साथ काम करने का मौका मिलने से वह बेहद उत्साहित हैं.
उन्होंने कहा,विश्व स्तरीय खिलाड़ी रोज नहीं मिलते और बीबीएल में एबी के दर्जे और कौशल का खिलाड़ी होना सिर्फ हीट के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए शानदार है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2018 में संन्यास लेने वाले डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 14 साल के करियर के दौरान 114 टेस्ट, 228 एकदिवसीय और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. आईपीएल में वो आरसीबी के लिए खेलते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola