ePaper

एशेज 2019: 5वें टेस्ट को जीतकर इंग्लैंड ने 2-2 से बराबर की सीरीज, ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास बरकरार

Updated at : 15 Sep 2019 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
एशेज 2019: 5वें टेस्ट को जीतकर इंग्लैंड ने 2-2 से बराबर की सीरीज, ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास बरकरार

लंदनः इंग्लैंड में खेले जा रहे एशेज श्रृंखला के पांचवे और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को रविवार को 135 रन से हरा दिया, जिससे दोनों देशों के बीच यह श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर छूटा. ‘द ओवल’ में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की जीत से दोनों देशों […]

विज्ञापन

लंदनः इंग्लैंड में खेले जा रहे एशेज श्रृंखला के पांचवे और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को रविवार को 135 रन से हरा दिया, जिससे दोनों देशों के बीच यह श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर छूटा. ‘द ओवल’ में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की जीत से दोनों देशों के बीच यह ऐशेज श्रृंखला 1972 के बाद पहली बार बराबरी पर छूटी है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के लिए 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन ऑल आउट हो गयी और इंग्लैंड ने इस मैच को आसानी से 135 रनों से जीत लिया. श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे थी और 2001 के बाद पहली बार इंग्लैंड में एशेज जीतने की कोशिश में थी, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने उन्हें रोका. मेहमान की हार में मुख्य भूमिका इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने निभाई और इसके लिए उन्हें ‘मैन आफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया.

जोफ्रा ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट झटके थे. इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही. हालांकि एशेज की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया ने अपने पास बरकरार रखी है. सीरीज ड्रॉ होने से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 56-56 अंक मिले.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया को 225 रन पर ऑल आउट करके 69 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.इस लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 77 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट हो गई और उसे 135 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने 166 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपने करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया.वेड का यह शतक भी हालांकि ऑस्ट्रेलिया की हार का नहीं टाल सका. वेड के अलावा स्टीव स्मिथ 23 रन बनाकर दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे.

इंग्लैंड के लिए ब्रॉड और लीच के चार-चार विकेटों के अलावा कप्तान जो रूट ने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने में अहम योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. स्टोक्स ने सीरीज के 10 पारियों में 441 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी चटकाए जबकि स्मिथ ने सात पारियों में 774 रन बनाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola