अंडर-19 एशिया कप टी20 में झारखंड के लाल ने किया कमाल, भारत को दिलायी ट्रॉफी

रांची : बायें हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर के पांच विकेट के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया. कम स्कोर वाले इस मैच में अंकोलेकर […]
रांची : बायें हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर के पांच विकेट के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया.
कम स्कोर वाले इस मैच में अंकोलेकर के अलावा आकाश सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी की और 12 रन देकर तीन विकेट लिये. झारखंड के सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल को एक-एक विकेट मिला.
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में महज 106 रन पर आउट हो गयी, लेकिन 18 साल के अंकोलेकर ने आठ ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट चटकाकर बांग्लादेश की पारी को 33 ओवर में 101 रन पर समेट दिया.
इसे भी पढ़ें…
बांग्लादेश को हराकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब, चमके अथर्व
भारतीय की जीत में झारखंड के दो खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा है. एक तो सुशांत मिश्रा और दूसरा पंकज यादव का. हालांकि पंकज को अधिक मौका नहीं मिल पाया, लेकिन सुशांत मिश्र ने दो मुकाबले में अपनी स्पिन गेंदबाजी का लोहा मनवाया.
सुशांत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट, पाकिस्तान के खिलाफ दो और फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण 1 विकेट चटकाये. पंकज यादव को एक मात्र मौका कुबैत के खिलाफ खेलने का मिला, लेकिन वे नहीं चल पाये. दो ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 11 रन दिये और कोई भी विकेट उन्हें नहीं मिल पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




