इंग्लैंड ने चौथे एशेज टेस्ट के लिए ओवरटन को टीम में किया शामिल

मैनचेस्टर : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए क्रिस वोक्स की जगह क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड के शीर्ष तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पिंडली की चोट के कारण इस मैच से भी बाहर होने […]
मैनचेस्टर : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए क्रिस वोक्स की जगह क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल किया है.
इंग्लैंड के शीर्ष तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पिंडली की चोट के कारण इस मैच से भी बाहर होने के बाद समरसेट के तेज गेंदबाज ओवरटन को टीम में शामिल किया गया. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साथ ही मंगलवार को ओल्ड ट्रैफर्ड पर प्रेस कांफ्रेंस में पुष्टि की कि टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में जूझ रहे जेसन राय और चौथे स्थान पर खेलने वाले जो डेनली के बल्लेबाजी क्रम आपस में बदले जाएंगे.
पांच टेस्ट की एशेज शृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने एजबस्टन में पहला टेस्ट 251 रन से जीता था, जबकि इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में एक विकेट से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




