ePaper

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को भारत से भिड़ने के लिए तैयार करेंगे लारा और सरवन

Updated at : 16 Aug 2019 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को भारत से भिड़ने के लिए तैयार करेंगे लारा और सरवन

नार्थ साउंड (एंटीगा) : दिग्गज ब्रायन लारा और रामनरेश सरवन भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को तैयार करेंगे. सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक लारा और अपने जमाने के शानदार बल्लेबाजों में शामिल सरवन भारत के खिलाफ एंटीगा में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व लगने […]

विज्ञापन

नार्थ साउंड (एंटीगा) : दिग्गज ब्रायन लारा और रामनरेश सरवन भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को तैयार करेंगे. सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक लारा और अपने जमाने के शानदार बल्लेबाजों में शामिल सरवन भारत के खिलाफ एंटीगा में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व लगने वाले शिविर में बल्लेबाजों को गुर सिखायेंगे.

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 22 से 26 अगस्त के बीच एंटीगा के नार्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा. दूसरा मैच 30 अगस्त से तीन सितंबर के बीच जमैका के किंग्सटन में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola