वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया रवाना, कोहली बोले - शास्त्री कोच बने रहे तो होगी खुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2019 7:34 PM
मुंबई : आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार से हुई आलोचना के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह चाहते है कि रवि शास्त्री टीम के कोच बने रहें. टीम के कोचिंग स्टाफ का करार विश्व कप के बाद खत्म हो गया था, लेकिन उन्हें 45 दिनों […]
मुंबई : आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार से हुई आलोचना के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह चाहते है कि रवि शास्त्री टीम के कोच बने रहें.
टीम के कोचिंग स्टाफ का करार विश्व कप के बाद खत्म हो गया था, लेकिन उन्हें 45 दिनों का विस्तार दिया गया है जो वेस्टइंडीज दौरे तक जारी रहेगा. वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले कोहली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) ने इस मुद्दे पर अभी तक मुझ से संपर्क नहीं किया है. रवि भाई के साथ हम सब का तालमेल काफी अच्छा है और इससे (अगर वह कोच बने रहते है) हम सब काफी खुश होंगे.
भारतीय कप्तान ने कहा, लेकिन मैंने जैसा कहा इसका फैसला सीएसी को करना है. भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए साक्षात्कार 13 या 14 अगस्त को होगा. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जुलाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










